🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले की कालू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाने के आगे लगाए गए नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान कार सवार युवक के पास से एक देशी कट्टा (पिस्टल) और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस टीम ने तुरंत युवक की तलाशी ली, जिसमें अवैध हथियार मिलने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान हनुमान उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मौके पर मिली कार और हथियारों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के अपराधी इतिहास और हथियार लाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में पुलिस की तत्परता को दर्शाया है।














