Bhawani Paiwal State President
राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के राजस्थान प्रान्तीय युवक संघ का नया प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर के युवा समाजसेवी भवानी पाईवाल को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने की।

शर्मा ने कहा कि भवानी पाईवाल का अनुभव, कर्मठता और समाज के प्रति सेवा भावना संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाएगी। नियुक्ति के बाद भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, महेंद्र ढाका, पवन स्वामी, निशांत गौड़, विक्रम राजपुरोहित और कौशल शर्मा ने पाईवाल को माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ दी।















