Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की बेटी स्नेहा का राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन…
Image

बीकानेर की बेटी स्नेहा का राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन…

Master Bacchi Club Football

खेल जगत में बीकानेर ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। मास्टर बच्ची क्लब (MBC) की खिलाड़ी स्नेहा उपाध्याय का चयन भीलवाड़ा में आयोजित ओपन राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ। गौर करने वाली बात यह रही कि बीकानेर की टीम ने इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि स्नेहा उपाध्याय का चयन बीकानेर फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं अध्यक्ष सुनील बांठिया ने जानकारी दी कि MBC की गर्ल्स टीम पहले भी अंडर-14 और अंडर-16 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है, जिसमें टीम ने तृतीय स्थान और रनर-अप हासिल किए थे।

क्लब के पदाधिकारी मुदित खजांची ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से मास्टर बच्ची क्लब लगातार गर्ल्स टीम तैयार कर रहा है और अब इसका परिणाम सामने आ रहा है। इस बार ओपन स्टेट प्रतियोगिता में 5 से ज्यादा लड़कियों ने राज्य स्तरीय खेलों में जगह बनाई। वहीं कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी MBC की गर्ल्स टीम ने जीत दर्ज की है। टीम के कोच बुंदेला सिंह, त्रिभुवन ओझा और देवेंद्र पुरोहित (राजा सर) ने स्नेहा के चयन को बीकानेर की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी—
जेपी तलानिया (पूर्व आयकर आयुक्त), राजेश चुरा (समाजसेवी, उद्यमी), शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, कैलाश खरखोदिया, महावीर शर्मा, शिव कुमार, जितेंद्र पुरोहित, विनोद जागा, अभिषेक व्यास, धीरज पुरोहित, आशुतोष रंगा, कमरूदीन एवं मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

इसके साथ ही राजस्थान फुटबॉल संघ सचिव दिलीप सिंह, बीकानेर जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह और MSR क्लब के मुख्य कोच विक्रम सिंह राजवी का आभार भी व्यक्त किया गया।

जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित ने कहा कि बीकानेर की यह जीत पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है और आने वाले समय में फुटबॉल की और प्रतिभाएँ निखरकर सामने आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *