Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राज्य स्तर पर चमका बीकानेर का नाम, नर्सिंग ऑफिसर संतोष वर्मा को जयपुर में किया सम्मानित…
Image

राज्य स्तर पर चमका बीकानेर का नाम, नर्सिंग ऑफिसर संतोष वर्मा को जयपुर में किया सम्मानित…

Bikaner Nursing Officer Santosh Verma Award

बीकानेर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब शहरी चिकित्सालय संख्या 6 में कार्यरत और वर्तमान में सिटी डिस्पेंसरी नंबर 04 (अनाथ आश्रम के पास) में सेवाएं दे रहीं नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती संतोष वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समारोह में चिकित्सा जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा और आरसीएच निदेशक डॉ. मधु रतेश्वर ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और मधुर व्यवहार के लिए दिया गया।

पहले भी श्रीमती वर्मा को उनके सराहनीय कार्य और कोरोना काल में निभाई गई अहम जिम्मेदारियों के लिए बीकानेर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। इस वर्ष पूरे राज्य से केवल 50 चिकित्सा कार्मिकों—जिनमें डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफ़र शामिल हैं—को यह सम्मान मिला। बीकानेर जिले से इस सूची में श्रीमती संतोष वर्मा एकमात्र अधिकारी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *