Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की सड़कों पर फिर लौटेगी चमक, निगम का 2.60 करोड़ का सफाई प्रोजेक्ट शुरू…
Image

बीकानेर की सड़कों पर फिर लौटेगी चमक, निगम का 2.60 करोड़ का सफाई प्रोजेक्ट शुरू…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर शहर की सड़कों की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़ा रोड स्वीपिंग का काम अब दोबारा शुरू होने जा रहा है। नगर निगम ने इस काम के लिए 2 करोड़ 60 लाख रुपये का टेंडर जारी करते हुए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है।अब शहर के 9 प्रमुख मार्गों और एंट्री पॉइंट्स पर रोजाना रोड स्वीपिंग की जाएगी। सफाई का यह कार्य मशीनों से किया जाएगा या सफाई कर्मचारियों के जरिए।

इसका निर्णय ठेकेदार करेगा — मगर निगम ने सख्त शर्तें तय की हैं। सफाई में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार पर जुर्माना और कार्रवाई दोनों होंगे। निगम के वित्तीय अधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि अब तक शहर के भीतर की कॉलोनियों और गलियों में सफाई नियमित चल रही थी, लेकिन मुख्य सड़कों की सफाई लंबे समय से रुकी हुई थी। नए टेंडर के बाद दो साल तक लगातार रोड स्वीपिंग होगी।

इन मार्गों पर होगी नियमित रोड स्वीपिंग:

  1. करमीसर तिराहा से गंगानगर सर्किल
  2. गंगानगर सर्किल से म्यूजियम चौराहा
  3. गंगानगर चौराहा से बीछवाल
  4. सर्किट हाउस से हल्दीराम प्याऊ
  5. म्यूजियम सर्किल से अंबेडकर नगर चौराहा
  6. जैन स्कूल से भीनासर पुलिस चौकी
  7. अंबेडकर चौराहा से रानीबाजार
  8. रानीबाजार पुलिया से मेडिकल कॉलेज चौराहा
  9. शिवबाड़ी चौराहा से व्यास कॉलोनी थाना
  10. पंचशती चौराहा से गौतम चौराहा
  11. गंगानगर चौराहा से कीर्ति स्तंभ चौराहा
  12. करणी सिंह स्टेडियम रोड

निगम की कड़ी शर्तें:

  • रोजाना सफाई सुनिश्चित करनी होगी।
  • निर्धारित मार्गों पर मिट्टी और कचरा हटाना अनिवार्य।
  • लापरवाही पर जुर्माना और कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की कार्रवाई संभव।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *