Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर का सादुल क्लब मेला बना हंगामे का अड्डा, वोलंटियर्स ने महिलाओं से की मारपीट…
Image

बीकानेर का सादुल क्लब मेला बना हंगामे का अड्डा, वोलंटियर्स ने महिलाओं से की मारपीट…

Bikaner News Today

बीकानेर के सादुल क्लब मैदान में चल रहे मेले से एक बार फिर विवादास्पद मामला सामने आया है। मेला घूमने आई एक महिला के साथ वहां ड्यूटी पर तैनात वोलंटियर युवतियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है।

घटना 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अशंल सुशांत सिटी थाना क्षेत्र की निवासी वर्षा गोदारा पत्नी निर्मोही धायल ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि जब वह मेला देखने गई, तब वोलंटियर युवतियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सादुल क्लब मेले में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें अक्सर मेला संचालक मौके पर ही दबा देते हैं। महिलाओं और युवतियों के साथ बदतमीजी, छींटाकशी और झगड़े की घटनाएं यहां आम हो गई हैं।

पुलिस और प्रशासन पर सवाल

इस बार फिर वही सवाल उठ रहा है कि आखिर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और मेला संचालक कब जिम्मेदारी लेंगे? मेले के कारण मुख्य सड़क पर जाम और अव्यवस्था बनी रहती है। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन यातायात पुलिस की लापरवाही साफ झलकती है। अगर किसी दिन बड़ा हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *