Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राज्यस्तरीय तीरंदाजी में बीकानेर के सार्दुल क्लब के सर्वाधिक मैडल…
Image

राज्यस्तरीय तीरंदाजी में बीकानेर के सार्दुल क्लब के सर्वाधिक मैडल…

RASHTRADEEP NEWS

राजधानी जयपुर में आयोजित मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सार्दुल क्लब के तत्वाधान में 720 आर्चरी अकैडमी का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमे निशा कुमारी ने स्वर्ण, गौरांगी स्वामी व विहान खत्री ने रजत, मयंक शर्मा, भाविक खत्री व तुष्य टाक ने कांस्य पदक प्राप्त कर सभी 6 खिलाड़ी विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए।

सार्दूल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़, अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने चयनित तीरंदाज़ों को विजयवाड़ा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *