RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर जिले की दो साहसी बेटियां, अंजना राठौड़ और निर्मला गोदारा अखिल भारतीय यात्रा पर निकल रही हैं। यह ऐतिहासिक सफर 17 सितम्बर को चंद्र चौधरी सर्किल बीकानेर से शुरू होगा। दोनों राइडर्स इस यात्रा के जरिए समाज को महत्वपूर्ण संदेश देना चाहती हैं।
यह यात्रा लगभग 30,000 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 90 से अधिक दिनों का समय लगेगा। यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली होगा। इसके बाद उत्तर की ओर बढ़ते हुए वे पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य भारत और गुजरात होते हुए राजस्थान वापस आएंगी।
बता दे अंजना राठौड़ पुत्री प्रभु सिंह राठौड़ जयपुर में अध्यापिका है। मोबाईल के बढ़ते उपयोग व मानसिक तनाव को देखते हुए। इस यात्रा के माध्यम से स्क्रीन टाइम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व पर जागरूकता फैलाने का काम करेंगी।
वहीं, निर्मला गोदारा पुत्री कैप्टन प्रभु राम गोदारा ने कहा, की समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरुरी है। अपनी माताजी को अपने जज़्बे का श्रेय देते हुए। इस यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगी। वर्तमान में निर्मला पंजाब नेशनल बैंक, वडोदरा में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
अंजना और निर्मला ने इससे पहले एक साथ विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंग ला की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी की है। इस यात्रा के दौरान दोनों राइडर्स हर दिन योगाभ्यास करेंगी। अंजना और निर्मला की ये यात्रा साहस, संकल्प और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।