Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • विधायक की कार से टकराई बाइक, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत…
Image

विधायक की कार से टकराई बाइक, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत…

⚫ Rajasthan Accident News

राजस्थान के टोंक जिला में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। नेशनल हाईवे-52 पर कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। बाबू मोहन मीणा बाइक से देवली की ओर जा रहे थे, जबकि विधायक की गाड़ी जयपुर से कोटा की तरफ जा रही थी। एक कट पर अचानक आमने-सामने टकराव हो गया। हादसे के बाद विधायक सुरेश गुर्जर कुछ समय के लिए घटनास्थल पर रुके। लेकिन मौके पर बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे नेशनल हाईवे-52 पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *