⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के खाजुवाला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। यह घटना 19 फरवरी की रात 42 केवाईडी क्षेत्र में हुई, जहां अचानक सामने आई नीलगाय के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी चुनाराम पुत्र प्रभुराम नायक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा अनिल पुत्र हेतराम बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे टकराव होने पर वह बाइक से गिर गया।
हादसा इतना गंभीर था कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हादसा इतना गंभीर था कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।