🔴 Rajasthan Political News
प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तनावपूर्ण घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर के भुवाणा चौराहे पर गरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने के दौरान विवाद हो गया। मौके पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरमान जैन मंत्री से बात करने पहुंचे और उनके हाथ में काले झंडे थे। बताया जा रहा है कि इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन के हाथ से काला झंडा छीन लिया और हाथापाई शुरू कर दी।
देखें वीडियो: https://www.facebook.com/share/v/1GM9Zu2t2s/
पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की
हाथापाई की घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अरमान जैन को छुड़ाया। लेकिन इस बीच, यूथ कांग्रेस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “मंत्री खर्रा मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने अरमान जैन और दो अन्य युवाओं को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया।
यूथ कांग्रेस की प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय सचिव अरमान जैन ने कहा कि, “जिन अधिकारियों से गलती हुई है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन हमारी बात सुनने के बजाय हमारे साथ हाथापाई की गई।” इस घटना ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को फिर से गरमा दिया है और आगामी समय में इसका राजनीतिक असर देखा जा सकता है।














