Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान में भाजपा ने घोषित किए स्टार प्रचारक…
Image

राजस्थान में भाजपा ने घोषित किए स्टार प्रचारक…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की संभावित सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 10 केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। पांच राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ 4 उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

राजस्थान भाजपा स्टार प्रचारक की लिस्ट में ये नाम शामिल।

1. नरेंद्र मोदी 2. जगत प्रकाश नडडा 3. राजनाथ सिंह 4. अमित शाह 5. नितिन गड़करी 6. श्रीमती. स्मृति ईरानी 7. योगी आदित्यनाथ 8. पुष्कर सिंह धामी 9. भूपेन्द्र पटेल 10. डॉ. मोहन यादव 11. मनोहर लाल खटटर 12. सुनील जाखड़ 13. मनजिंदर सिंह सिरसा 14. दुष्यन्त कुमार गौतम 15. सी.पी. जोशी 16. भजन लाल शर्मा 17. दीया कुमारी 18. डॉ. प्रेम चंद बैरवा 19. वसुधेरा राज सिंधिया 20. सतीश पूनियां 21. राजेंद्र सिंह राठौड़ 22. गजेन्द्र सिंह शेखावत 23. किरोड़ी लाल मीना 24. अर्जुन राम मेघवाल 25. कैलाश चौधरी 26. डॉ. अलका गुर्जर 27. विनय सहस्रबुद्धे 28. विजया रहाटकर 29. वी.सतीश 30. प्रवेश साहिब सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *