Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • अंता उपचुनाव में भाजपा ने घोषिय किया अपना प्रत्याशी…
Image

अंता उपचुनाव में भाजपा ने घोषिय किया अपना प्रत्याशी…

Anta Upchunav News

बारां के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लंबे मंथन के बाद मोरपाल सुमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोरपाल वर्तमान में बारां पंचायत समिति के प्रधान हैं और पार्टी संगठन में एक स्थानीय व लो प्रोफाइल लेकिन सक्रिय नेता के रूप में पहचान रखते हैं।

मोरपाल सुमन का नाम जातिगत समीकरणों और स्थानीय लोकप्रियता के लिहाज से भी पूरी तरह संतुलित माना जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने तमाम संभावित नामों पर विचार के बाद मोरपाल सुमन के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाया है, जो इस क्षेत्र में पहले भी मजबूत जनाधार रख चुके हैं। इसके साथ ही नरेश मीणा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं, जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार अंता का उपचुनाव बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला पेश करेगा। बीजेपी के लिए स्थानीय और सादगीपूर्ण छवि वाले मोरपाल सुमन को आगे करना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस अपने अनुभवी नेता भाया के अनुभव पर भरोसा कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *