Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बीकानेर की राजनीति में बड़ा उलट फेर, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन…
Image

बीकानेर की राजनीति में बड़ा उलट फेर, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर कांग्रेस के दिग्गज नेता राजकुमार किराडू ने कांग्रेस का दामन छोड़ आज भाजपा का दामन थामा। किराडू बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे थे, पर टिकट नहीं मिलने के कारण कांग्रेस छोड़ अपने साथी कैलाश पारीक, राजू पारीक, गोपाली, प्रेम व्यास, आसाराम व्यास, हैप्पी व्यास, राजू क्रोनिया, देवाराम चांवरिया, नवीन डूडी, कन्हैयालाल भाटी, अमर नाथ हर्ष, वीर राज रंगा, घंजिया महाराज आदि साथि भाजपा में शामिल हो गए।

किराडू देश प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की जनहित कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, महापौर सुशीला कंवर, बीकानेर पश्चिम भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही राजकुमार किराडू राजस्थान सरकार में विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य भी रहे चुके हैं। और किराडू पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *