





RASHTRA DEEP NEWS। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात व शहर द्वारा कल केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर भाजपा 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मना रही है जिसके तहत कल 7 जुन को बीकानेर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर कल पहले सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगे, उसके बाद भाजपा संभाग कार्यालय मे सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के साथ इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर बाद श्रीकोलायत विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन, उसके बाद संयुक्त मोर्चों के कार्यकर्ताओं के साथ सवाद कार्यक्रम व किसान सम्मेलन होगा।
भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया, कार्यक्रम मे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जिलाध्यक्ष देहात जालम सिंह भाटी जिला प्रभारी ओम सारस्वत विधायक बिहारीलाल विश्नोई सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल होगे।
