Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • “नही सहेगा राजस्थान” अभियान के कार्यक्रम के तहत कल भाजपा बीकानेर शहर का धरना…
Image

“नही सहेगा राजस्थान” अभियान के कार्यक्रम के तहत कल भाजपा बीकानेर शहर का धरना…

RASHTRA DEEP NEWS

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजकों, पार्षदों के साथ भाजपा कार्यकर्ता कल भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में बीकानेर गांधी पार्क में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक धरना दिया जायेगा भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में बताया “नही सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर पूरे प्रदेश की हर विधानसभा में अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकारलूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है। अभियान संयोजक महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान शुरू किया है आगामी विधान सभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी। जिसको लेकर कल गांधी पार्क में धरना दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *