Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बीकानेर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के घर हुई चोरी…
Image

बीकानेर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के घर हुई चोरी…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर की मुरलीधर व्यास नगर में चोरों का आतंक अब तक बना हुआ है। हर महीने होने वाली चोरियों के बीच इस बार चोरों ने शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के निर्माणाधीन मकान में ही सेंधमारी कर ली। मकान में हुई बिजली फिटिंग से कॉपर वायर निकालकर ले गए। आचार्य के बेटे मनीष आचार्य ने इस संबंध में एक एफआईआर नयाशहर थाने में दर्ज कराई है।


मनीष ने बताया कि नौ अक्टूबर की रात बारह बजे से सुबह पांच बजे के बीच चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात की। चोरी की घटना के बाद मौके से एक मोटर साइकिल भी घर के बाहर ही मिली है। संभवत: किसी के आने से चोर ये मोटर साइकिल यहां छोड़कर भाग गए। ये बाइक भी पुलिस के हवाले की गई है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राम विलास को सौंपी गई है।


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि नशा करने वाले लड़कों ने कॉपर का तार निकाल लिया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं निर्माणाधीन मकानों में पहले भी होती रही है। बंद घरों में भी इस क्षेत्र में खूब चोरियां हो रही है। जिसमें इक्का-दुक्का का ही पुलिस पता लगा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *