Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • लगभग तय भाजपा बीकानेर शहर की कार्यकारिणी, जल्दी ही घोषित होने की संभावना…

लगभग तय भाजपा बीकानेर शहर की कार्यकारिणी, जल्दी ही घोषित होने की संभावना…

RASHTRA DEEP NEWS। भाजपा बीकानेर शहर की काफी समय से अटकी हुई कार्यकारिणी के कुछ ही दिनों में घोषित होने की संभावना बताई जा रही है। भाजपा शहर अध्यक्ष के तौर पर विजय आचार्य की नियुक्ति के बाद यह मसला कई बार हल होने से रह गया, क्योंकि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से विजय आचार्य को अकेले में बातचीत का मौका नहीं मिल रहा था। मंत्री जब भी बीकानेर आते, तो नेता और कार्यकर्ताओं से घिर जाते ।

ऐसे में विजय आचार्य जो भाजपा की राजनीति में अनुभवी नेता माने जाते है, उन्होने एक तरकीब भिड़ाई और कल रात जब मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए तब वे भी ट्रेन में चढ़ गए। जानकारों का कहना है कि आचार्य की इस युक्ति का किसी का पता तक नहीं चला। बाद में जब वे नापासर रेलवे स्टेशन उतरे और कुछ कार्यकर्ता उन्हें लेने पहुंचे तो समझ आया कि, क्या हुआ है। बीकानेर से नापासर के बीच विजय आचार्य ने अर्जुन राम मेघवाल से कार्यकारिणी पर चर्चा की। मोटे तौर पर कार्यकारिणी के लिए सहमति बन चुकी है, जिसे अब प्रदेश की मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

विजय आचार्य की इस तरकीब की आज सुबह से ही बीकानेर भाजपा के कार्यकर्ताओं में चर्चा चल रही है, तो कुछ नेताओं में यह भी चर्चा है कि उनका नाम तो नहीं कट गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *