Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • आमजन के खिलाफ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश- जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत
Image

आमजन के खिलाफ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश- जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत

RASHTRA DEEP। आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के खाजूवाला विधानसभा की बैठक पुगल मण्डल कांशीराम जाखड़ की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी दिनों बीकानेर जिला मुख्यालय में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी बैठक हुई जिसमें भाजपा बीकानेर देहात संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओम सारस्वत जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थानसिह भाटी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल मण्डल प्रभारी महेश मुण्ड पुगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी छतरगढ मण्डल जगविंदर सिंह सिद्धू छतरगढ मण्डल अध्यक्ष राजु राईका पुगल मण्डल अध्यक्ष कांशीराम जाखड़ ने सम्बोधित किया बैठक में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा आने वाली 18 अप्रैल को बीकानेर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव होने जा रहा जिसमें खाजूवाला विधानसभा से 6 हजार से ज्यादा संख्या आधी चाहिए क्योंकि यहां कांग्रेस सरकार से ज्यादा आक्रोश है कांग्रेस किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी वादा किया था लेकिन अभी तक इसे पुरा नही किया।


प्रदेश आज महिला अपराध का गढ़ बन चुका है प्रतिदिन 17 बलात्कार हो रहे हैं 109 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो रहे हैं एनसीआरबी के आंकड़ों में राजस्थान अपराध में शीर्ष पर है। 70 लाख नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार ने एक लाख नौकरियां भी सही से नहीं दी संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने सम्बोधित करते हुए कहा जन आक्रोश महाघेराव में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी प्रथम बार बीकानेर आ रहे हैं उनका स्वागत बड़े जोश खरोश करना है इस निक्कमी कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगुल फुकेगे रह सरकार हिंदुओ के साथ तुष्टिकरण की नीति से काम कर रही है।



पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा इस जन आक्रोश महाघेराव मे खाजूवाला विधानसभा से आपने जो दिशानिर्देश दिये इसी के अनुसार संख्या आयेगी इस कांग्रेस सरकार ने हर स्तर पर भ्रष्टाचार किया है आमजन इस सरकार से दुखी हैं इनका कुशासन और भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए तत्पर है जहाँ भाजपा की सरकारें हैं वहां की जनता देख रही है भाजपा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति अपनाती है। आज नहीं तो कल इन सब पर कानून अपना काम करेगा इसीलिए आजकल राहुल गांधी, सोनिया जी, और पूरी कांग्रेस काल्पनिक मुद्दे लेकर आकर आ रही है,दूसरे की सफेद कमीज पर कीचड़ फेंककर अपने दाग छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही है, इन्हें डर इस बात का है कि मोदी सरकार में ‘चाचा, बुआ, मामा’ का दबाव नहीं चलता है, जाँच एजेंसियां निष्पक्ष होकर अपना काम करती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा है कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, आज नहीं तो कल सारे भ्रष्टाचारी कानून के फंदे में फंसेंगे। इनको यही भय सता रहा है।


जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस जनता की भलाई से हमेशा दूर रखा और आज इसीलिए कुछ गिने चुने राज्यों में ही उनकी बात होती है वरना बाकी राज्यों के साथ, देश और प्रदेश की तरक्की के मार्ग पर चल चुके हैं। और अब राजस्थान की बारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *