Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बड़ी खबर बीकानेर पश्चिम: अफवाओ पर लगा लगाम, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास और भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास एक मंच पर…
Image

बड़ी खबर बीकानेर पश्चिम: अफवाओ पर लगा लगाम, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास और भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास एक मंच पर…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर पश्चिम में अफवाओ का दौर थमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास और भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास भाजपा के पुराना शहर मंडल की बैठक में साथ साथ दिखे। साथ ही भाजपा के सभी वो नेता जो बीकानेर पश्चिम से दावेदारी कर रहे थे, वह सभी नेता बैठक में एक साथ रहे और भाजपा की एकजुटता दिखाई।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कहा, इस बार पेन और पेन की स्याही दोनो की कहानी ही खत्म कर देंगे। टिकट मिलने से पहले सभी दावेदार और टिकट मिलने के बाद हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है।

बैठक में भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, महेश व्यास, अरुण आचार्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास जो प्रमुख दावेदार थे, वह सभी पुराना शहर मंडल की बैठक में उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *