Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • जो जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान में पिछड़े, उन्हें आराम करा सकती है भाजपा…
Image

जो जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान में पिछड़े, उन्हें आराम करा सकती है भाजपा…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश में पार्टी की सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्षों का ईमानदारी के साथ मूल्यांकन होना चाहिए।

पार्टी ने हमें जो लक्ष्य दिया है, उसे हर हाल में पाना है। जो जिलाध्यक्ष उस लक्ष्य को पाने में सफल होंगे, हमें उन्हें पुरस्कृत करना है। वहीं जो जिलाध्यक्ष सफल नहीं होंगे, उन्हें आराम भी कराया जा सकता है।

सदस्यता अभियान के साथ संगठन चुनाव की तैयारी

बीजेपी में इस समय सदस्यता अभियान के साथ संगठन चुनाव की तैयारी चल रही है। दिसंबर तक बीजेपी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। 25 नवंबर को पार्टी सक्रिय सदस्यों की अंतिम लिस्ट जारी करेगी। उसके बाद बूथ अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो जाएंगे, जो कि अगले 15 दिन चलेंगे। दरअसल, पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव की प्रक्रिया होती है, लेकिन अधिकतर जगह सर्वसम्मति से ही बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *