Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सिंचाई मंत्री रावत से मिले जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जल्द हल होगी किसानों की समस्या…
Image

सिंचाई मंत्री रावत से मिले जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जल्द हल होगी किसानों की समस्या…

BJP District President Shyam Pancharia

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज सचिवालय में राजस्थान के सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से मुलाकात कर नहरी क्षेत्र के किसानों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। पंचारिया ने बताया कि किसानों को वर्तमान में पानी वितरण में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें चार में से कम से कम दो समूहों में पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

सिंचाई मंत्री सुरेश रावत ने किसानों की पीड़ा को संवेदनशीलता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है और जल्द ही किसानों के हित में सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिया जाएगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि, भाजपा संगठन लगातार किसानों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *