RASHTRADEEP NEWS
देश के अंदर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे है। जिसमे भाजपा और कांग्रेस के नेताओ ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। वही राजस्थान भाजपा से 36 नेताओं-पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस भी राजस्थान के 30 से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इनमें करीब 15 से ज्यादा विधायक और सांसद के नामों पर विचार चल रहा है। इसी बीच भाजपाने बीकानेर जिले की नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।