🟡 Rajasthan Political News
श्रीगंगानगर जिले के जिला प्रमुख उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए सुनहरा साबित हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी दुलाराम इंदलिया ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए भाजपा उम्मीदवार निर्मला को करारी हार दी।
चुनाव परिणाम में दुलाराम इंदलिया को 26 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की निर्मला को मात्र 5 वोट ही मिल पाए। इस शानदार जीत के साथ ही दुलाराम इंदलिया श्रीगंगानगर के नए जिला प्रमुख बन गए हैं।परिणाम घोषणा के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सांसद कुलदीप इंदौरा, श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुनर, कांग्रेस प्रभारी जिया उर रहमान, विधायक सोहन नायक, जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी और उप जिला प्रमुख सुदेश मोर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को लोकतंत्र की मजबूती और जनता के भरोसे की जीत बताया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में जश्न मनाया और आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया।














