Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • प्रदेश में बीजेपी दो महीने से सिर्फ ट्रांसफर-ट्रांसफर खेल रही है- डोटासरा…
Image

प्रदेश में बीजेपी दो महीने से सिर्फ ट्रांसफर-ट्रांसफर खेल रही है- डोटासरा…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में हो रहे तबादलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को अलवर के स्वरूप विलास होटल ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान सरकार पर हमला बोला।

डोटासरा ने कहा कि सरकार के किसी भी मंत्री ने अपने डिपार्टमेंट पर बात नहीं की। फालतू बयानबाजी खूब की है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सरकार को 2 महीने हो चुके हैं। इन्होंने एक भी ढंग का काम नहीं किया। 2 महीने से ट्रांसफर-ट्रांसफर खेल रहे हैं। MLA मंत्री से झगड़ रहा है। मंत्री सीएम से झगड़ रहा है। आज इन्हीं के ABVP संगठन ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनके शिक्षा मंत्री ने 50 दिन से शिक्षा पर एक शब्द भी नहीं बोला है। वो सब बातें बोल रहे हैं जिससे भाई से भाई को लड़ाया जा सके। वर्ग संघर्ष हो और हिन्दू-मुस्लिम किया जा सके। इससे ये लोग वोटों की फसल काट सकें।

मेरे इलाके में एक एसपी रामचंद्र जोशी ट्रांसफर होकर आए थे। बीजेपी के लोग गुलदस्ता लेकर पहुंच गए जैसे उनका फूफा आया हो। मैंने एक बीजेपी के कार्यकर्ता को फोन किया और पूछा तो उसने कहा कि हमारी सरकार है और अब हमारे एसपी जिले में आ गए हैं। मैं आपको बताऊं अगले ही दिन उस एसपी का ट्रांसफर हो गया। मैंने बीजेपी के किसी को फोन किया और कहा- क्या हुआ कौनसा फूफा आया और कौनसा चला गया। ये ट्रांसफर-ट्रांसफर खेल रहे हैं। सुबह लगा देते हैं शाम को हटा देते हैं। शिक्षा मंत्री जाति-धर्म के आधार पर ट्रांसफर कर रहे हैं। SC-ST और माइनोरिटी को बार-बार टारगेट बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *