Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा जसुसर मंडल के बूथ एवं शक्ति केंद्रों में हुआ समर्पण निधि का अभियान…
Image

भाजपा जसुसर मंडल के बूथ एवं शक्ति केंद्रों में हुआ समर्पण निधि का अभियान…

भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा की अध्यक्षता में जस्सूसर मंडल समर्पण निधि अभियान बूथ शक्ति केंद्रों नं 43,44,56, 22 की शुरुआत की। मंडल समर्पण निधि के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष विजय आचार्य और मुख्य अतिथि डॉ सत्यप्रकाश आचार्य मंडल प्रभारी, जनसंघ नेता दाऊ गहलोत, नारायण बिहाणी, ब्रह्मानंद गहलोत, द्वारा भारत माता पूज्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के तेल चित्रों पर पुष्पमाला पहनाकर, पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने बताया जस्सूसर मंडल में रहने वाले भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं का राजस्थान की शान सतरंगा साफा पहनाकर पार्टी दुपट्टे से अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ के प्रथम महामंत्री दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है सात दिनों तक सभी बूथों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद गण पार्टी कोष में धन यानी समर्पण निधि समर्पित करते हैं। इस बार समर्पण निधि का कार्यक्रम नमो ऐप के माध्यम से केसलेस डिजिटल किया गया है।


जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं और भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किए गए अभिनंदन से गौरान्वित हो गया हूं। चार पीढियो के तप,तपस्या और बलिदान से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और केंद्र में स्पष्ट बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन और समय से पार्टी में धरातल से शिखर तक कार्य करते हैं। समर्पण दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ता समर्पण निधि भाजपा पार्टी कोष में प्रतिवर्ष देते हैं और पार्टी के विकास में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है और हमेशा रहेगा।


भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी कोष में समर्पण निधि से भारतीय जनता पार्टी के आज भारतवर्ष में जिला विधानसभा हेडक्वार्टर पर पार्टी के कार्यालय बन चुके हैं। और कई जगह निर्माणाधीन है। बीकानेर में संभाग भाजपा पार्टी कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण का एक जीता जागता उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद सुधा आचार्य ने किया। और आए हुए सब का धन्यवाद एवं आभार पार्षद प्रतिनिधि जुगल किशोर आचार्य ने विक्त किया।
समर्पण निधि के कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा, मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, खेत नाथ, जनसंघ नेता दाऊ लाल गहलोत, ब्रह्मानंद गहलोत, नारायण बिहाणी, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, जेपी व्यास, ओबीसी के महामंत्री सांगीलाल गहलोत, वार्ड पार्षद सुधा आचार्य, विजय सिंह, परमेश्वरी देवी, बूथ शक्ति केंद्र संयोजक इंद्र चंद ओझा, अशोक सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य, भवानी प्रजापत, प्रभु चौधरी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश करनानी, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सांखला, नंदकिशोर स्वामी, दिनेश सिंह चौहान, दिनेश चांडक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष भगवती स्वामी, ऐसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश चांगरा, आशा स्वामी, शारदा सुथार , संजू सुथार, पूजा सुथार बृजबाला सुथार, बूथ अध्यक्ष बलदेव स्वामी, कालूराम ओझा अशोक सांखला, विमल सिंह चौहान, राम सा गहलोत, किशन मूलचंद सोनी, विकास आचार्य, भंवर लाल शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, अशोक लोहार, कैलाश तंवर, नेमीचंद कुलडिय़ा, माणक सोनी, श्रवण तंवर, विष्णु गहलोत, रोहित सिंह, मेघराज गहलोत, सहित मंडल के बुध कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि पार्टी कोष में समर्पित करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *