Bikaner Politics
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने वाले कई सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शरद रंगा, अर्जुन विश्नोई, जुगल आचार्य, मधु भाटी, विमला स्वामी और चंद्रप्रकाश करनाणी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रति लंबे समय से निष्ठा और सक्रियता के लिए जाने जाने वाले रघुनंद आचार्य को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आचार्य पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। दीपक व्यास को भी सह महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
मंडल मंत्रियों में बल्लूराम ओड, अनिल पांडे, शिवराज सिंह, ज्योति व्यास, सुशील कुमार और किशन सारस्वत शामिल हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष के रूप में शायर सिंह पंवार, आईटी संयोजक भगवान नायक, मीडिया संयोजक घनश्याम गहलोत, और सोशल मीडिया संयोजक किशन सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।