Bikaner Breaking
  • Home
  • Business
  • भाजपा जूनागढ़ मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन…
Image

भाजपा जूनागढ़ मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन…

RASHTRADEEP NEWS

भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मंडल की वृहद कार्यसमिति बैठक का आयोजन रविवार को गांधीनगर स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार की अध्यक्षता किया गया।

बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं अन्य अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मंडल संगठन द्वारा हाल ही में आयोजित की गई संगठनात्मक एवं अन्य गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार ने कहा कि जूनागढ़ मंडल संगठन की गतिविधियों में सदैव अव्वल स्थान पर रहा है और आने वाले समय में भी मंडल कार्यकर्ता पार्टी गतिविधियों सहित अन्य सामाजिक सरोकारों को निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। पूर्व जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल कार्यसमितियों के आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन एवं कार्यकर्ताओं की निरंतर गतिशीलता, सक्रियता एवं आपसी समन्वय ही भाजपा को अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न बनाता है।

मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने जुलाई माह में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पारित किए गए राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों एवं गरीब उत्थान योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

मंडल महामंत्री हरि सिंह राजगुरु ने हाल ही में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय और राज्य बजट में की गई लोक कल्याणकारी घोषणाओं एवं बजटीय प्रावधानों की जानकारी दी। मंडल पदाधिकारी सुनील कश्यप ने मंडल क्षेत्र में आने वाली स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष देवरूप सिंह मोजास के पिता श्री प्रभुसिंह शेखावत के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। मंडल महामंत्री शिवशंकर मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, पूर्व जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मंडल महामंत्री शिवशंकर मेघवाल, हरि सिंह राजगुरु, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार व्यास, विकास पंवार, चेतन पंवार, युवराज व्यास, कपिल स्वामी, सुनील कश्यप, रामपाल सेन, पूर्व पार्षद प्रेम सिंह मेड़तिया, अर्जुन सिंह पड़िहार, नेमीचंद तंवर, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, धीरज व्यास, केशव आचार्य, मनीष तंवर, विजय चारण, मोहित भाटी, हेमंत आचार्य, राजनारायण मोदी, जयशंकर रील, रामचंद्र कुमावत, संगीता शेखावत, भोम सिंह, रोहित मेहरा, भुवन व्यास इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *