Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • सदस्यता अभियान में पिछड़ी भाजपा, एक माह में मात्र 34 लाख ही जुड़े…
Image

सदस्यता अभियान में पिछड़ी भाजपा, एक माह में मात्र 34 लाख ही जुड़े…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में भाजपा की सरकार होने के बाद भी पार्टी के कार्यकर्ता दुबारा सदस्य नहीं बन रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान के एक माह बीतने के बाद भी सदस्यों का आंकड़ा 34 लाख तक ही पहुंचा है। केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान को एक करोड़ सदस्य का लक्ष्य दिया था, बाद में प्रदेश के संगठन ने सवा करोड़ सदस्य बनाने का दावा किया। हर क्षेत्र में कम से कम 60 हजार सदस्य बनाए जाने हैं, लेकिन क्षेत्रों में 10 हजार सदस्य भी नहीं बन पाए। केवल 25 सीटों पर 50 हजार से ज्यादा सदस्य बन पाए हैं।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को वीसी से संवाद करेंगे। इसमें सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारियों रहेंगे। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में पिछड़ने पर नड्डा नाराज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लेंगे ऑनलाइन क्लास।

उपचुनाव वाली सीटों पर भी सदस्य अभियान पिछड़ा:

दौसा 20 हजार, झुंझुनूं 25 हजार, खींवसर 7 हजार, चौरासी 5 हजार, देवली-उनियारा 12 हजार, सलूंबर 8 हजार, रामगढ़ 13 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *