Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • कैंसर से जूझ रहे भाजपा नेता का निधन…
Image

कैंसर से जूझ रहे भाजपा नेता का निधन…

Rajasthan Political News

राजस्थान की राजनीति में अहम पहचान रखने वाले भाजपा नेता और पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा का सोमवार अलसुबह जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उपचाररत थे। उनके निधन की सूचना फैलते ही धौलपुर जिले से लेकर राजधानी तक राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवराम कुशवाहा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बेहद करीबी माना जाता था। 1998 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे ही उन्हें टिकट दिलाने में निर्णायक रहीं। कुशवाहा ने उस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन मंत्री बनवारीलाल शर्मा को मात देकर धौलपुर सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी। वे 1998 से 2003 तक विधायक रहे और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जाने गए।

प्रतिष्ठित भाजपा नेता के निधन से कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख है। उनके समर्थक और परिचित लगातार शोक संदेश साझा कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कुशवाहा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे धौलपुर की राजनीति का मजबूत स्तंभ थे। परिवार के अनुसार, दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भिलगवां में किया जाएगा। गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो चुका है। क्षेत्रभर में शोक की गहरी छाया है और लोग अंतिम दर्शन की तैयारी में जुटे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *