Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा नेता महावीर रांका ने जरुरतमंदों को बांटे कम्बल…
Image

भाजपा नेता महावीर रांका ने जरुरतमंदों को बांटे कम्बल…

RASHTRADEEP NEWS

कल केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन व भाजपा नेता महावीर रांका ने जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 2100 कम्बल वितरण किया। ओर कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल रूप से किया।

भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि, इस कार्यक्रम के लिए बड़ी एलइडी लगाई गई ओर साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद अर्जुनराम को शुभकामनाएं दी।

अर्जुनराम मेघवाल ने अपने वर्चुअल उद्बोधन में कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान ही सेवा व संस्कारों भरी है, जन्मदिन पर जरुरतमंदों को कम्बल वितरण कर नर सेवा नारायण सेवा का विशेष उदाहरण प्रस्तुत किया है, इसके लिए महावीर रांका सहित उनकी पूरी टीम ओर सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करता हु।

भाजपा कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि, लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रसरसना परिवार बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रणव भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, ओम राजपुरोहित, नरेश जोशी, शिवलाल तेजी, सुखराम दावा, ओमप्रकाश नायक, गणेशमल जाजड़ा, जसराज सिंवर, अंकित तंवर, शंभु गहलोत, नारायण गहलोत, पंकज गहलोत, श्रवण नैन, निर्मल गहलोत, मनोज गहलोत, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, तेजाराम राव, जितेन्द्र आचार्य, मुकेश भादाणी, राजेन्द्र व्यास, सुरेन्द्र सिंह जुदोन, शक्तिसिंह राठौड़, रामचन्द्र गहलोत, दिनेश सांखला, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, महेन्द्र सुगंध, नवरत्न सिसोदिया, लोकेश छाबड़ा, नरेन्द्र चंचल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *