Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • शराब पीकर अश्लीलता करते दिखे भाजपा नेता, पार्टी ने किया निलंबित…
Image

शराब पीकर अश्लीलता करते दिखे भाजपा नेता, पार्टी ने किया निलंबित…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना उदयपुर की है। जहां सोमवार रात को भाजपा के देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खां पठान ने गलती से एक आपत्तिजनक वीडियो हलचल कुराबड़ बंबोरा ग्रुप में डाल दिया। वीडियो डालने के बाद जैसे ही पठान को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत छह वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए। हालांकि, तब तक वीडियो को डाउनलोड किया जा चुका था और यह विभिन्न ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर फैल चुका था।

इसके बाद भाजपा ने नत्थे खां पठान को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। यह वीडियो पठान के मोबाइल से एक ग्रुप में वायरल हुआ और यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में पठान को एक महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसमें दिख रहा है कि पठान शराब पीते हुए महिला के साथ अश्लीलता कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर नत्थे खां ने बाद में एक 57 सेकंड का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनकी चौथी पत्नी है और यह उनका व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिकूलता के कारण उनकी छवि को धूमिल करने के लिए वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया है।

बता दे, नत्थे खां के परिवार का भी राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी बहू और पत्नी ने भी विभिन्न राजनीतिक पदों पर काम किया है। बावजूद इसके पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया और प्रदेश स्तरीय नेताओं को सूचित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्तसिंह चौहान ने कहा कि ऐसे गतिविधियाँ सामाजिक दृष्टि से नकारात्मक हैं और पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *