Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बीजेपी नेता की कार का एक्सीडेंट, नीलगाय से हुई जोरदार टक्कर…
Image

बीजेपी नेता की कार का एक्सीडेंट, नीलगाय से हुई जोरदार टक्कर…

Rajasthan Accident News

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री, वर्तमान में वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के साथ बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा बीती रात पाली से जयपुर लौटते समय ब्यावर के पीपलाज गांव के पास हुआ। चतुर्वेदी जिस सरकारी वाहन में यात्रा कर रहे थे, वह अचानक से तेज रफ्तार में दौड़ती नीलगाय से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक सामने आई नीलगाय के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और जोरदार धमाके के साथ दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक तो चतुर्वेदी और उनके साथी समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। मौके पर जांच के बाद पता चला कि दुर्घटना का कारण नीलगाय से हुई टक्कर थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में अरुण चतुर्वेदी और उनके साथ बैठे सभी लोगों को केवल मामूली चोटें आईं, लेकिन वाहन के आगे के हिस्से को बड़ा नुकसान हुआ है। हादसे के बाद सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।

अरुण चतुर्वेदी वर्तमान में वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं, जिसे कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा प्राप्त है। उनके साथ हुए इस हादसे के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में चिंता जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *