Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली मौन रैली…
Image

कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली मौन रैली…

RASHTRADEEP NEWS

बंगाल में कोलकाता के RG के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशानुसार बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा ने नोखा रोड गंगाशहर में मौन रैली निकाली।

इस शर्मनाक घटना का विरोध करते हुए जिला कार्यकारणी सदस्य उपासना जैन ने इसकी घोर निंदा करते हुए कहा, की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की मांग की एवं संपूर्ण महिलाए रोष प्रकट करते हुए अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं के साथ इस तरह का अत्याचार बेहद कष्ट पूर्ण, निंदनीय एवं सोचनीय विषय है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस रैली में भाजपा जिला महा सरिता नहाटा, जिला मंत्री भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला उपाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य मंत्री, उपासना जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, भानु आनंद गंगाशहर मंडल मोर्चा अध्यक्ष,चांद कंवर जूनागढ़ मंडल सदस्य सहित महिला मोर्चा की अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *