Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कांग्रेस से पहले भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची…
Image

कांग्रेस से पहले भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकटों को फाइनल करने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है। बैठकों में टिकटों पर “मंथन” के बाद अब फाइनल “मुहर” लगने वाली है। दिल्ली में बुधवार को भी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा हुई है। अब गुरुवार को दिल्ली में ही भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें टिकटों के फाइनल नामों पर मुहर लगना बाकी है। इसके बाद भाजपा कभी भी नामों की घोषणा कर देगी। चर्चा यह भी है कि कुछ नाम चुनाव की आचार संहिता से पहले ही जारी कर दिए जाएं।

भाजपा “राजस्थान मिशन 25” में पूरी तैयारी के साथ जुटी है। सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल बनाने के बाद अंतिम नाम पर मुहर लगाने की मशक्कत इस समय युद्ध स्तर पर जारी है। चर्चा यह भी है कि भाजपा सभी 25 नामों की घोषणा एक साथ नहीं करेगी, बल्कि कुछ नाम पहले और कुछ नामों की घोषणा बाद में करेगी। आचार संहिता से पहले नामों की घोषणा करने से कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी करने का अधिक समय मिल जाएगा।

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जो भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में इन नेताओं पर भी विचार किया जा रहा है। बांसवाड़ा से महेन्द्रजीत सिंह मालवीया हाल ही भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी के साथ नागौर से ज्योति मिर्धा जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थी और भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *