Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • जनआक्रोश यात्रा की तैयारीयों को लेकर भाजपा शहर मीडिया टीम सक्रिय
Image

जनआक्रोश यात्रा की तैयारीयों को लेकर भाजपा शहर मीडिया टीम सक्रिय

राष्ट्रदीप न्यूज़ बीकानेर
भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने व सोशल मीडिया में धार देने के लिये सोशल मीडिया विभाग भाजपा बीकानेर शहर की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई । बैठक में बीकानेर संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत ने बीकानेर शहर के आठों मण्डल के संयोजक व सह संयोजक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व अगले एक महीने तक जन आक्रोश यात्रा के प्रचार प्रसार में लगने की बात कही । बीकानेर शहर के ज़िला संयोजक विक्रम राजपुरोहित ने बीकानेर पुर्व व पश्चिम विधानसभा के लिये प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए । सोशल मीडिया के ज़िला सह संयोजक कमल गहलोत को व्हाटअप व ज़िला सह संयोजक महावीर मारू को यात्रा कवरेज की ज़िम्मेवारी दी । जन आक्रोश यात्रा को सोशल मीडिया पर धार देने के लिए पाँच अलग अलग टीमों का गठन किया । साथ ही ग्राफ़िक्स व विडीयो के लिये आई टी विभाग के ज़िला संयोजक सुशील आचार्य व पुरी टीम मुस्तैद है । भाजपा के साइबर योद्धाओं की सक्रियता निश्चित ही राज्य सरकार को घेरने का काम करेगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *