Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल…
Image

भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल…

BJP MLA Deepti Maheshwari accident

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना राजसमंद-उदयपुर फोरलेन पर चिरवा टनल और अंबेरी पुलिया के बीच करीब रात 12:45 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहा वाहन गलत दिशा में होने के कारण उनकी कार से भिड़ गया। जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त विधायक के साथ उनके निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर धर्मेंद्र भी कार में सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसली में फ्रैक्चर और हाथ-पैर में चोट लगी है। निजी सहायक और ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

वर्तमान में तीनों का इलाज अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हादसे की जांच सुखेर थाना पुलिस कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *