Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा विधायक की बेटी पर फर्जीवाड़े का आरोप, RAS नौकरी पर संकट…
Image

भाजपा विधायक की बेटी पर फर्जीवाड़े का आरोप, RAS नौकरी पर संकट…

Rajasthan Politics News

राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS की अफसर और ब्यावर MLA Shankar Singh Rawat की बेटी कंचन चौहान पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर सरकारी नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में अब निदेशालय विशेष योग्यजन ने राजस्व बोर्ड अजमेर को जांच की सिफारिश भेजी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत ब्यावर निवासी फणीश कुमार सोनी ने 12 अगस्त को की थी। उनका आरोप है कि कंचन चौहान ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर आरएएस-2018 परीक्षा में चयन पाया। शिकायतकर्ता ने उनके नवोदय स्कूल और उदयपुर यूनिवर्सिटी से प्राप्त शैक्षणिक दस्तावेजों की भी जांच की मांग रखी है।

क्या है मामला?

कंचन चौहान वर्ष 2018 की RAS परीक्षा में चयनित हुई थीं। 27 दिसंबर 2021 को पहली पोस्टिंग गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में नायब तहसीलदार के रूप में मिली। फिलहाल वे करेड़ा तहसील में पदस्थापित हैं। आरोप है कि चयन के समय लगाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी था।

मेडिकल जांच की मांग

शिकायतकर्ता का कहना है कि कंचन चौहान का फिर से मेडिकल परीक्षण कराया जाए, और यह जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित मेडिकल बोर्ड करे। क्योंकि जिस डॉक्टर ने पहले सर्टिफिकेट जारी किया था, वह अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं।

बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कंचन चौहान ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल की? यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करेगा बल्कि राजस्थान की प्रशासनिक सेवा पर भी गहरा धब्बा होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *