RASHTRADEEP NEWS
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल संतोष 9 अक्टूबर 2023 सोमवार को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल सतोष बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। बीकानेर में संभाग के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चुनावी व संगठनात्मक फीडबैक लेंगे व संगठनात्मक चर्चा करेंगे उसके बाद बीकानेर संभाग की सोशल मीडिया की कार्यशाला लेगे। संभाग बैठक मे बीकानेर देहात, बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू जिले के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे