RASHTRADEEP NEWS
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त (मंगलवार) को होगी।भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला को लेकर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और सोहनलाल ताम्बी ने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि, भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी। सदस्यता अभियान में इस साल 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा के हर बूथ से लेकर मंडल और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में 51 हजार बूथ पर 200-200 सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाए जाएंग। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए हर नागरिक तैयार है।
कार्यशाला में ये पदाधिकारी आपेक्षित है
कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, जिलों की सदस्यता टीम, महापौर-उपमहापौर, जिलों से प्रधान-उप प्रधान के साथ बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
साथ ही, भाजपा अलर्ट मोड़ पर है। क्योंकि लोकसभा चुनावा में चार सीटों के 31 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला। यानी इन बूथों पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पार्टी को वोट नहीं दिया। प्रदेश के करीब 52 हजार पोलिंग बूथ के आंकड़े खंगालने के बाद ये चौंकान वाला तथ्य सामने आया था।