राष्ट्रदीप न्यूज़ बीकानेर,
भाजपा की कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों के तहत निकलने वाली जन आक्रोश रैली व रथयात्रा की बनी रणनीति
बीकानेर 21नवम्बर 2022 को आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात पलाना मंडल की कार्यसमिति की बैठक ग्राम मेघासर में मंडल अध्यक्ष सहीराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारत माता ,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुरू की गई । बैठक में कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में चर्चा की गई और भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर निकलने वाली जन आक्रोश रैली व रथ यात्रा के लिए ग्राम पंचायत पर चोपाल करने की रणनीति बनी जिसमे लोगों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतिया बताई जायेगी बैठक में ग्राम पंचायत मेघासर के सरपंच आसकरण उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया बैठक में कोलायत विधानसभा के प्रभारी श्यामसिंह हाडलाँ ने राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया एवं हरिराम उपाध्याय मंडल महामंत्री ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्याम पंचारिया ने मैं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने एवं बूथ कमेटियां गठित करने बारे में विस्तार से बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी पाईवाल ने भी अपने विचार रखे अंत में सरपंच प्रतिनिधि आसकरण उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया बैठक में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय, माणक चंद उपाध्याय , ओमप्रकाश पंचारिया , सुंदर जोशी ,प्रदीप उपाध्याय महिला मोर्चा देहात महामंत्री विमला उपाध्याय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुघाराम जी कड़वासरा, जिला कार्यसमिति सदस्य अर्जुन कड़वासरा ,मंडल मंत्री श्री ओमप्रकाश गोदारा ,भाजपा कार्यकर्ता मांगू सिंह बच्छासर, चेतन राम उपाध्याय ,हरिशंकर उपाध्याय, मांगीलाल उपाध्याय,शुभकरण उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन एडवोकेट श्रवण उपाध्याय ने किया।