Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अधिकारियों को भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर की नसीहत…
Image

अधिकारियों को भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर की नसीहत…

🟢 Madan Rathore Bikaner News

BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का बीकानेर दौरा जारी है। इस दौरान उन्होंने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में राठौर का संबोधन चर्चा का विषय बन गया।

राठौर ने चुटकी लेते हुए कहा कि, आजकल यह सुनने में आ रहा है कि “अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते।” इस पर उन्होंने साफ चेतावनी दी कि – “अधिकारियों को पाबंद होना पड़ेगा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें और उनकी बात मानें, क्योंकि वे जनता के सेवक हैं।”

प्रदेशाध्यक्ष ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – “आपको तनख्वाह जनता के पैसों से मिलती है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे जनप्रतिनिधियों से भी अधिक जनता की सेवा करें, ताकि ज्यादा आशीर्वाद प्राप्त हो।”

राठौर ने कार्यक्रम में मौजूद आमजन से भी कहा – “जो काम करे, उन्हें आशीर्वाद देना और जो काम न करे, उसका कान मरोड़ना। कान मरोड़ना आना चाहिए।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि – “अगर सेवा करने वाले को आशीर्वाद नहीं मिलेगा, तो वह क्यों आपकी सेवा करेगा।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *