Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा के इस सांसद को मिल रही है जान से मारने की धमकी, पहले भी हुआ था हमला…
Image

भाजपा के इस सांसद को मिल रही है जान से मारने की धमकी, पहले भी हुआ था हमला…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश चुनावी चौसर बिछ चुकी है। भाजपा ने एक सूची में 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से कई जगहों पर उम्मीदवारों का विरोध भी हो रहा है। जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल सांचौर से टिकट मिलने के बाद लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। बुधवार को पथमेड़ा में गौ पूजन के लौटने पर उन्हें रास्ते में काले झंडे दिखाए गए, इस दौरान सांसद की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद रात 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सांसद को जान से मारने की धमकी दी। सांसद की ने घटना को लेकर सांचौर थाने में शिकायत की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *