Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भाजपा विधायक चन्द्रभान सिंह के समर्थकों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी का विरोध कर निकाली शव यात्रा…
Image

भाजपा विधायक चन्द्रभान सिंह के समर्थकों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी का विरोध कर निकाली शव यात्रा…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद घमासान तेज होता दिख रहा। चित्तौड़गढ़ में जिस तरह से भैरौंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया उसे लेकर प्रदर्शन किया गया है। मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कटने से उनके समर्थक आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि चित्तौड़गढ़ में राजवी को एडजस्ट करने के लिए चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटा गया। आक्या दो बार इस सीट पर बड़े अंतर से जीत चुके हैं। विधायक समर्थकों का आरोप है कि आक्या का टिकट कटवाने के पीछे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का हाथ है। ऐसे में सीपी जोशी का अपने ही गृह जिले में विरोध तेज हो गया है।

सीपी जोशी के खिलाफ आक्या समर्थकों का प्रदर्शन

चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थकों ने राजस्थान बीजेपी चीफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अब घर में ही घिरते दिख रहे। उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को लेकर कहा जा रहा कि वो तीसरी बार भी आसानी से जीत सकते थे। चंद्रभान वसुंधरा राजे समर्थक हैं। वहीं सीपी जोशी के वो विरोधी गुट के हैं।

सीपी जोशी को मुझसे टीस इसलिए कटा टिकट- आक्या

चंद्रभान सिंह आक्या और सीपी जोशी एक ही जिले से आते हैं। खुद आक्या ने कहा कि सीपी जोशी को मुझसे टीस है। मुझे लग रहा था कि मेरा टिकट काटा जाएगी। ऐसा कहा जा रहा कि जिले की राजनीति में दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ हैं। आक्या का टिकट कटने को लेकर सीपी जोशी के खिलाफ उनके समर्थकों में गुस्सा है। कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे जिसमें चंद्रभान सिंह के समर्थन में आवाज बुलंद की गई है। राजवी का विरोध हो सकता है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *