Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा राजस्थान के पोस्टर से हटी पूनिया की फोटो, जोशी आज से संभालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज…
Image

भाजपा राजस्थान के पोस्टर से हटी पूनिया की फोटो, जोशी आज से संभालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज…

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी आज पदभार ग्रहण करेंगे। जोशी दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ आज सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान शाहजहांपुर बॉर्डर पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं अब नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल स्वागत कार्यकर्म में शामिल होने के बाद जोशी दोपहर 12:00 बजे तक भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया दोपहर 12:15 बजे जोशी को अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपेंगे। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के आला नेताओं के साथ प्रदेश भर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।


राजस्थान भाजपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर से अब जहां सतीश पूनिया को बाहर कर दिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पोस्टर में अब भी बरकरार है। सीपी जोशी की ताजपोशी से पहले ही भाजपा मुख्यालय के बाहर नए पोस्टर लगाए गए है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह दी गई है। जिसको लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *