Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने बताया वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री…
Image

भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने बताया वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री…

RASHTRADEEP NEWS

तिजारा से भाजपा प्रत्याशी व सांसद महंत बालकनाथ और बहरोड़ से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा, हमारा नेतृत्व करने वाली नेता वसुंधरा राजे हैं। यादव ने कहा कि बिना इनके (वसुंधरा राजे) कहे कह रहा हूं कि इनको मुख्यमंत्री बना दिया तो थारो भाई डंका की चोट पर मंत्री बनेगो, पर बनूंगा तब ही जब ये बनेंगे। ये ना बनी तो मैं नहीं बन पाऊंगा। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों ने बहरोड़ के विधायक और कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। असल में, सोमवार को बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव की नामांकन सभा का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी ।

महंत बालकनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत में राजे को राजस्थान की पूर्व और आने वाले भविष्य की मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा, मैं संकल्प दोहराने आया हूं कि जो अधर्म बहरोड़ में फैला है, ऐसे अधर्मी व्यक्ति को बहरोड़ की जनता ऐसी पटखनी देगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियां सरपंच का चुनाव लड़ने से डरेगी। यहां के निर्दलीय विधायक और राष्ट्रीय जनता सेना के प्रत्याशी बलजीत यादव ने हमारी नई पीढ़ी को बर्बाद करने का काम किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *