RASHTRADEEP NEWS
जयपुर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित कोर कमेटी के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जयपुर के एक होटल में बुधवार देर रात तक प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कीं।
बताया जा रहा है कि नड्डा व शाह ने परिवर्तन यात्राओं में कई जगह भीड़ नहीं जुटने, नेताओं की गुटबाजी के चलते कई जगह स्थानीय नेताओं के विरोध जैसी घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच चल रही आपसी प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर नड्डा और शाह ने नेताओं को नसीहत दी है।
इसी बीच अचानक आज दोनों नेताओं की संघ पदाधिकारियों के साथ होने वाली मीटिंग व दूसरे कार्यक्रम कैंसिल हो गए हैं। दोनों नेता अब से कुछ दूर में दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
अचानक मीटिंग कैंसिल
गुरुवार को शेड्यूल अमित शाह और जेपी नड्डा की संघ पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कैंसिल हो गई। दरअसल, चर्चा है कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाशचंद को आगामी चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूर्व में प्रचारक प्रकाशचंद राजस्थान के भाजपा के संघठन मंत्री रह चुके हैं, जिसके कारण उनको राजस्थान की सभी जमीनी हकीकत मालूम हैं, सभी विधानसभाओं की जमीनी हकीकत का पता हैं इसी को लेकर दोनों नेताओं के स्थानीय संघ के पदाधिकारियों से बात करने की संभावना थी, लेकिन प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।इससे पहले आज सुबह दोनों नेताओं से मिलने प्रदेश के कई नेता होटल पहुंचे। सुबह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने होटल पहुंचकर नड्डा और शाह से मुलाकात की।