Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजसमंद में भाजपाईओ पर हुई लाठी चार्ज…
Image

राजसमंद में भाजपाईओ पर हुई लाठी चार्ज…

RASHTRA DEEP। राजसमंद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने जनाक्रोश रैली और कलेक्ट्रेट घेराव किया। कलेक्ट्रेट पर बैरिकेडिंग पार करने की मशक्कत में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन की बौछार कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। इस दौरान छोटी सादड़ी से जनाक्रोश यात्रा में आईं प्रदेश समिति सदस्य कोमल गहलोत के सिर पर चोट लग गई। कोमल ने बताया कि पुरुष पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर लाठी मारी। प्रदेश में यही गुंडागर्दी चल रही है, हम इसी का तो विरोध करने आए हैं।

राजस्थान में आज भाजपा की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च और कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। राजसमंद में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। कलेक्ट्रेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के बाहर ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। दावा है कि इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी चोट दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार बर्बरता पर उतर आई है। महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं।
इस महाघेराव के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, महामंत्री व सांसद दिया कुमारी, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी जिला प्रमुख रतनी देवी जाट व अन्य पदाधिकारी के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्री तक पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने गए। कांकरोली पुराने बस स्टैंड परिसर में सोमवार दोपहर भाजपा के कार्यकर्ता व नेता जुटे। यहां भाजपा पदाधियाकरियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। फिर बस स्टैंड से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। जहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई में कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आई।

प्रदेश में माफियाओं का राज है। सरकार नींद में है। कांग्रेस विधायक के लिए कलेक्ट्री के दरवाजे खुले होते हैं लेकिन बीजेपी के लिए बैरिकेडिंग कर दी जाती है। पानी बरसाया गया। कार्यकर्ताओ को सिर और हाथ पैर में चोट आई। कुछ को खून निकल आया। जोशी ने कहा कि आमेट में युवक ने रेत माफिया को रोका तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 8 घंटे तक एफआईआर तक दर्ज नही की। गहलोत राज में पुजारियों, महिलाओं व बालिकाओं की हत्या हो रही है। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है अत्याचार के मामलों में प्रदेश अग्रणी हो गया है।

सांसद दीया कुमारी ने कहा- महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा प्रदेश महामंत्री व राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि सरकार 4 साल सरकार होटलों में घूमी। कुर्सी-कुर्सी का खेल खेलती रही। इतने साल कुछ नहीं किया और चुनावी वर्ष में घोषणाएं एक साथ कर दी, जो कभी पूरी होने वाली नही हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत ने केंद्र से आए पैसे को अपना बता कर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *