Sudhanshu Trivedi
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का कल जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीकानेर जिले से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आत्मीय स्वागत किया।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी पाईवाल ने किया। साथ रहे भाजपा बीकानेर देहात के सह कार्यालय मंत्री जयकिशन उपाध्याय एवं भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी। कार्यकर्ताओं ने डॉ. त्रिवेदी को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा —“भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं, आपकी सक्रियता ही पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”














