Bikaner Breaking
  • Home
  • Uncategorized
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी…
Image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी…


RASHTRADEEP NEWS

भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दिल्ली स्थित उनके आवास पर फोन के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने राठौड़ को गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी। फोन कॉल ******8185 नंबर से आई थी।

बताया जा रहा है कि, पांच बार निरंतर किसी अनजान नंबर से फोन आ रहा था। अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जब फोन उठाया तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही साथ मदन राठौड़ को जान से मारने की भी बात कही। जोशी ने यह भी बताया कि यह नॉर्मल कॉल था। एक ऐप पर चेक करने पर कॉलर का नाम हेतराम मेघवाल बता रहा था।इस पूरे मामले की शिकायत मदन राठौड़ ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना दिल्ली में कर दी है। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *